Advertisement

एम.डी.डी.एम. कॉलेज में “हर घर तिरंगा 2025” के तहत आजादी का अमृत महोत्सव, तिरंगा यात्रा व पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन

-एम.डी.डी.एम. कॉलेज में “हर घर तिरंगा 2025” के तहत आजादी का अमृत महोत्सव, तिरंगा यात्रा व पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन

मुजफ्फरपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एम.डी.डी.एम. कॉलेज में “हर घर तिरंगा 2025” के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने जोशीले देशभक्ति नारे लगाकर माहौल को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने छात्रों को तिरंगे और देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में “आज़ादी” थीम पर पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा श्रृष्टि सलूजा को प्रथम, आरुषि कुमारी को द्वितीय और रुखसार व अलीशाह को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

इस मौके पर डॉ. किरण, डॉ. सरोज, डॉ. राकेश, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. नीरजा, डॉ. अर्चना तिवारी, डॉ. सदफ़, डॉ. आशा यादव, डॉ. रामदुलार सहनी, डॉ. नूतन, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. नवनीता, डॉ. प्रांजली, डॉ. नील रेखा, डॉ. मैरी मारेंडी, डॉ. मधुसूदन, डॉ. सुरबाला, डॉ. स्मिता, डॉ. पल्लवी, डॉ. रवि भूषण, डॉ. बिपिन, डॉ. संजय, पार्थ प्रियदर्शी, डॉ. नवीन सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।