Advertisement

सारण में ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत मानव तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग मुक्त

-सारण में ऑपरेशन “नया सवेरा” के तहत मानव तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग मुक्त

सारण।
सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई #BiharPolice के विशेष अभियान “ऑपरेशन नया सवेरा” के तहत की गई, जो 31 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक संचालित हो रहा है।

इस संयुक्त छापेमारी में #SaranPolice, शक्ति उत्प्रेरक, रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान और पल्ली सेवा समिति के सदस्य शामिल थे। पुलिस मुख्यालय (कमजोर वर्ग) के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस ऑपरेशन का उद्देश्य मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार पर अंकुश लगाना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मई 2024 से अब तक इस विशेष अभियान के तहत सारण जिले में कुल 205 लड़कियों को मुक्त कराया गया है, 26 कांड दर्ज किए गए हैं और 72 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह सफलता मानव तस्करी के खिलाफ समाज और पुलिस के साझा प्रयास का नतीजा मानी जा रही है।