-करमैठा गांव की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
बन्दरा/मुजफ्फरपुर।दीपक।
मतलुपुर पंचायत के करमैठा गांव की जर्जर सड़क और उस पर बने लगातार जलजमाव ने स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यह संपर्क सड़क मतलुपुर और पटसारा पंचायत के सीमा क्षेत्र में स्थित है, जिसकी लंबाई लगभग 50-60 मीटर है और यह हिस्सा खस्ताहाल स्थिति में है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलजमाव और गड्ढों की वजह से अक्सर लोग फिसलकर गिर जाते हैं और घटना-दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। कई ग्रामीण चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है ताकि आम जनजीवन सुरक्षित और सुगम हो सके। लोगों में परेशानी के साथ गहरी नाराजगी है।








