Advertisement

वाहन चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप, जदयू नेताओं ने थाने पर जताया विरोध

-वाहन चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप, जदयू नेताओं ने थाने पर जताया विरोध

बन्दरा/मुजफ्फरपुर। दीपक।
हत्था थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत को लेकर रविवार को जदयू नेता प्रभात किरण के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा। उन्होंने थानाध्यक्ष से मिलकर विरोध दर्ज कराया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

जदयू नेता प्रभात किरण ने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा अमानवीय और अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

प्रतिरोध दर्ज कराने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, जिला महासचिव जयप्रकाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, रामनरेश साह, सूरज राय, नवीन मिश्र,संजय सहनी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एक स्वर में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।