-कटरा मोड़ पर मनीष की रहस्यमयी हत्याकांड में कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर।
बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा मोड़ पर कपड़ा प्रेस का काम करने वाले युवक मनीष की रहस्यमयी हत्या के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। रविवार को मनीष की हत्या हुई और सोमवार को उसकी मां को घटना की जानकारी मिली, जो सब्जी बेचने का काम करती हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष एक शांत स्वभाव का लड़का था और स्नातक का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ मेहनत कर अपने परिवार को संभालने में जुटा था। उसके असामयिक और रहस्यमयी मौत से पूरा इलाका स्तब्ध है।

परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पड़ोसियों ने भी पुलिस की धीमी जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है।
वहीं बेनीबाद मार्केट में लोग मनीष की हत्या से स्तब्ध हैं। सभी का कहना है कि वह मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
इस संबंध में बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दूल ने कहा कि “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, कई बिंदुओं पर काम हो रहा है। बहुत जल्द पूरे कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।”
अब देखना है कि पुलिस जांच में कितनी तेजी लाती है और मनीष हत्याकांड का सच कब सामने आता है।
#मनीषहत्या #बेनीबादहत्याकांड #न्यायकीमांग #मुजफ्फरपुरक्राइम












