-बन्दरा में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुन्नी के प्रांगण में मीना मंच कार्यक्रम के तहत “दादा-दादी, नाना-नानी” सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने बुजुर्ग अभिभावकों को आमंत्रित कर उनके साथ समय बिताया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, स्नेह और उनके अनुभवों से सीखने की भावना को विकसित करना था। बच्चों ने कविता पाठ, नाटक और लोकगीतों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, वहीं बुजुर्गों ने अपने बचपन और अनुभवों को साझा कर बच्चों को जीवन मूल्यों की सीख दी।
विद्यालय प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित ग्रामीण अभिभावकों की भी भागीदारी रही।











