Advertisement

रतवारा पैक्सध्यक्ष चुनाव में संजय कुमार विजयी

-रतवारा पैक्सध्यक्ष चुनाव में संजय कुमार विजयी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।

प्रखण्ड क्षेत्र के सुंदरपुर रतवारा पंचायत में शुक्रवार को पैक्स चुनाव के बाद मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पैक्सध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए विजयी हासिल की।

प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उम्मीदवारों को मिले मत इस प्रकार हैं:

नवनीत कुमार – 54 मत

रमेश कुमार – 193 मत

राकेश कुमार – 84 मत

संजय कुमार – 308 मत

संजय कुमार को मिले 308 मतों ने उन्हें निर्णायक बढ़त दिलाई। मतगणना के बाद समर्थकों ने विजेता को माला पहनाकर स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया।