-सदर अस्पताल के मॉडर्न विंग में अव्यवस्था, टोकन के लिए लंबी कतारें, मरीज परेशान
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
सदर अस्पताल के मॉडर्न अस्पताल विंग में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज और उनके परिजन अव्यवस्था से परेशान हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने टोकन काउंटर पर हो रही लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां टोकन काउंटर की खिड़की दो हैं, लेकिन टोकन काटने वाला मात्र एक ही कर्मचारी है। ऐसे में सुबह से ही लंबी कतार लग जाती है और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

गंभीर बीमारी वाले मरीजों को भी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे असुविधा बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने पर अक्सर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि दोनों खिड़कियों पर अलग-अलग कर्मी तैनात किए जाएं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को समय पर इलाज मिल सके।
#मुजफ्फरपुरअस्पताल #सदरअस्पतालमॉडर्नविंग #टोकनकाउंटरपरेशानी #स्वास्थ्यव्यवस्था #MuzaffarpurHealthNews #PatientTrouble #अस्पतालअव्यवस्था












