-मुजफ्फरपुर: पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग, गरहां-हथौड़ी मुख्य मार्ग जाम
मुजफ्फरपुर/हथौड़ी। संवाददाता।
विभिन्न टोले-मोहल्लों में महीनों से जारी जल संकट से परेशान लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर गरहां-हथौड़ी मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से सरकारी नल जल योजना ठप पड़ी है और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोग मजबूरी में दूरदराज के चापाकल या पोखर से पानी ढोने को विवश हैं।
सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द ही वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया।











