Advertisement

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा खगेश्वरनाथ का बर्फ से हुआ भव्य श्रृंगार

-सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा खगेश्वरनाथ का बर्फ से हुआ भव्य श्रृंगार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। संवाददाता।

सावन माह के पवित्र दूसरे सोमवार को बन्दरा प्रखंड अंतर्गत मतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार बर्फ की शिलाओं, बेलपत्र, फूलों एवं विविध सुगंधित सामग्री से किया गया।

भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में उमड़ने लगी थीं। भक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा विशेष आरती एवं रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूरदराज़ से आए भक्तों ने भी भाग लिया।

मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूल-मालाओं से सजाया गया था। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए गए। श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

#बाबा_खगेश्वरनाथ #सावन_सोमवार #भव्य_श्रृंगार #मतलूपुर_दरबार #हर_हर_महादेव #शिवभक्ति