Advertisement

लोहरखा विद्यालय में शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न

-लोहरखा विद्यालय में शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

प्रखंड अंतर्गत लोहरखा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक गरिमामयी आयोजन के तहत नए शिक्षक के स्वागत एवं पूर्व शिक्षक पंकज कुमार की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड उपप्रमुख उमेश राय ने की।

इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र राय, CRC हत्था विजय कुमार ठाकुर, नवपदस्थापित प्रधानाध्यापक मोहम्मद साकिब, तथा सहायक शिक्षक बिन्दु कुमारी, वकील कुमार, गौरव कुमार, गोकुल कुमार, मधुजीत कुमार, मोहम्मद एहसानुल हक एवं कुमारी रीमा उपस्थित रहे।

साथ ही संकुल प्रभारी संजय कुमार की विशेष उपस्थिति में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में पंकज कुमार के योगदान को सराहा और नए प्रधानाध्यापक मोहम्मद साकिब को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।