Advertisement

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर पथ पर कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब, गोरौल तक दिख रही है कांवरियों की लंबी कतार

-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर पथ पर कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब, गोरौल तक दिख रही है कांवरियों की लंबी कतार

✍🏻 हाजीपुर/गोरौल। संवाददाता।

सावन माह में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे कांवरियों का सैलाब हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर उमड़ पड़ा है। शनिवार को भी कांवरियों का जत्था गोरौल तक लगातार देखा जा रहा है। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कांवरियों की लंबी कतारें सड़क पर शिव नाम के जयकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं।

कांवरिया पहलेजाघाट से गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हो रहे हैं। हाथों में गंगाजल से भरी कांवर और तन-मन से शिवमय होकर श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ आगे बढ़ते दिख रहे हैं। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के स्वागत हेतु जलपान और आराम की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासन द्वारा भी कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुगम बनी रहे। गोरौल क्षेत्र में भक्तिभाव और उल्लास का माहौल बना हुआ है।