Advertisement

रामबाबू मंडल लापता मामला: सवाल अब भी बरकरार—कहां गया रामबाबू?

-रामबाबू मंडल लापता मामला: सवाल अब भी बरकरार- कहां गया रामबाबू?

✍🏻 बेनीबाद/मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

“कहां गया रामबाबू?”—यह सवाल आज भी उतना ही अनुत्तरित है, जितना उस दिन था जब वह अचानक लापता हो गया। मंगलवार को जब गायघाट विधायक निरंजन राय मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानानकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे, तो गांव के लोगों ने उन्हें रामबाबू मंडल के लापता होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

रामबाबू के भाई श्याम मंडल समेत कई ग्रामीणों ने विधायक को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मां ने दर्ज कराया केस, अब भी जारी है संघर्ष:

रामबाबू मंडल की मां प्यारी देवी, जो उसी विद्यालय में खिचड़ी बनाने का कार्य करती हैं, ने बेनीबाद थाना में अपने पुत्र के लापता होने का केस दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों की बैठक भी हो चुकी है, जिनमें पूर्व जिला परिषद सदस्य जीतेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।


प्रमुख आरोपी कौन?

पुलिस जांच में मध्य विद्यालय पुरानानकार की प्रधानाध्यापिका के पति को इस मामले में मुख्य संदेहित माना गया है। वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं। हालांकि, उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उनका अपने ही “फरिक” (परिवारिक गुट) से पुराना विवाद रहा है, जो इस केस की दिशा को और जटिल बना रहा है।

घर में भी बढ़ी बेचैनी, बहू ने सास पर लगाए सवाल

रामबाबू की पत्नी ने भी अब इस लड़ाई को खुलकर लड़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी सास प्यारी देवी पर भी कई सवाल उठाए हैं, जिससे यह मामला केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी उलझ गया है।

सवाल अब भी वहीं—रामबाबू कहां है?

गांव के लोग, परिवार और प्रशासन—सभी के मन में यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर रामबाबू कहां है?
क्या वह स्वेच्छा से कहीं गया?
या फिर किसी साजिश का शिकार हुआ?
क्या पुलिस की जांच किसी निर्णायक मोड़ तक पहुंचेगी?

ये सभी प्रश्न आज भी जवाब की तलाश में हैं।

#रामबाबू_मंडल #MissingCase #बिहार_समाचार #गायघाट_मामला #पुरानानकार #जांच_जारी #JusticeForRambabu