-सड़क हादसा: प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो और पिकअप की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
✍🏻 मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
एनएच-22 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितौझिया और गोपालपुर के बीच शनिवार को एक प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा गोपालपुर चौक के पास हुआ।

इस टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एसकेएमसीएच (श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।
#NH22Accident #MuzaffarpurNews #RoadAccident #SKMCH #TrafficAlert #HathauriPolice #BiharNews












