Advertisement

प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

-प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

✍🏻 मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को बुनियादी विद्यालय, रतवारा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, साइकिल रेस, कबड्डी, वॉल थ्रू और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बालक एवं बालिकाओं की जोरदार भागीदारी रही। खेल के दौरान मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बन्दरा, प्रेमलता सिंहा के द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दीपक प्रसाद सिंह (संकुल समन्वयक), नीरज कुमार (प्रधानाध्यापक), ब्रजेश कुमार (संकुल समन्वयक), नवीन कुमार, विजेंद्र साहनी, अमरनाथ पासवान, धर्मेंद्र यादव, मुकेश कुमार सिंह (शारीरिक शिक्षक), संजय कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, वकील राय समेत प्रखंड अंतर्गत सभी संकुल समन्वयक व प्रभारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं आयोजकों ने सराहनीय भूमिका निभाई। छात्रों ने खेल को न सिर्फ प्रतिस्पर्धा बल्कि स्वास्थ्य और सौहार्द का उत्सव बताया।