Advertisement

डिप्टी सीएम ने किया मुशहरी में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

-डिप्टी सीएम ने किया मुशहरी में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

-जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
-स्थानीय लोगों से मिले -विकास योजनाओं की प्रगति जानी

मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड में शुक्रवार को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही बीस सूत्री योजनाएं गरीब, किसान, महिला और युवाओं के विकास के लिए अहम हैं, और इनका सही क्रियान्वयन प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

डिप्टी सीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अधिकारियों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की पहली शर्त है। हमारी सरकार हर गांव, हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस मौके पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद, जिला प्रशासन के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने बीस सूत्री कार्यालय का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा भी लिया।