-प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया रीना देवी का निधन, हत्था पंचायत में शोक की लहर
बन्दरा (मुज़फ्फरपुर)। दीपक।
हत्था पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खनुआ नदी पार में कार्यरत रसोइया रीना देवी (उम्र 42 वर्ष) का शुक्रवार को असमय निधन हो गया। वे विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत थीं।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रीना देवी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और अंततः उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हत्था पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार ने रीना देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वे अपने कार्य के प्रति समर्पित थीं। उनके जाने से विद्यालय और समुदाय दोनों को क्षति हुई है।
प्रमुख बिंदु:
प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया रीना देवी का निधन
इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, नहीं बचाई जा सकी जान
उपमुखिया ने जताया शोक, पंचायत में मातम
#बन्दरा_समाचार #रीना_देवी #विद्यालय_रसोइया #हत्था_पंचायत #मुजफ्फरपुर_खबर #स्थानिय_समाचार













