-मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड पर ऑटो चालकों की मनमानी से ट्रैफिक जाम, राहगीर परेशान
मुजफ्फरपुर।
शहर का प्रमुख व्यावसायिक और आवागमन मार्ग स्टेशन रोड इन दिनों ऑटो चालकों की मनमानी का शिकार हो गया है। बिना किसी नियम-कायदे के बीच सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने की होड़ ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है।

सुबह से लेकर देर शाम तक स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार पुलिस को जानकारी देने के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और ऑटो स्टैंड को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि आम जनजीवन सुचारू रूप से चल सके।












