Advertisement

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे ने ली मासूम की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

-मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे ने ली मासूम की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर। ब्यूरो रिपोर्ट।

मिठनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खादी भंडार चौक पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। जाम की वजह से खादी भंडार चौक पर कई घंटों तक यातायात ठप रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषी को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

#सड़कदुर्घटना #मुजफ्फरपुर #बच्चीकीमौत #सड़कजाम #मिठनपुरा #खादीभंडारचौक #JusticeForChild #RoadAccident #BiharNews