-बाइक और डंपर की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार
रिपोर्टर: राकेश कुमार पांडेय
मधुबन (चोरमा-मधुबन पथ), मंगलवार
मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमा-मधुबन पथ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना दुलमा वार्ड संख्या 1 के समीप हुई, जब एक बाइक और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
मृत युवक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र निवासी जगदीश पंडित के पुत्र सुकेश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकेश अपने फूफा जगदीश पंडित के घर दुलमा आ रहा था। उसके परिवार के सभी सदस्य उसकी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दुलमा आए हुए थे। सुकेश उन्हें बुलाने जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

चश्मदीदों के अनुसार, डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। पुलिस अब फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।












