Advertisement

तुर्की के बरकुरवा में सप्त चंडी महायज्ञ का समापन हो गया, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत सहित अनेक संत-महंत हुए शामिल

-तुर्की के बरकुरवा में सप्त चंडी महायज्ञ का समापन हो गया, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत सहित अनेक संत-महंत हुए शामिल

मुजफ्फरपुर/बरकुरवा। तुर्की प्रखंड के बरकुरवा गांव में चल रहे तीन दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का आज विधिवत समापन होगा। समापन दिवस के अवसर पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक, यज्ञ के प्रधान आचार्य लाल नारायण झा तथा आचार्य कन्हैया कुमार के नेतृत्व में 31 विद्वान आचार्यों ने वेद मंत्रों के उच्चारण, हवन, पूजा एवं जप के माध्यम से विश्व कल्याण, राष्ट्रीय एकता और सत्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।

यज्ञ स्थल पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए संत-महंतों ने कहा कि सत्य सनातन धर्म सभी वर्गों को जोड़ता है और समाज में भाईचारे, शांति और सद्भावना की भावना को मजबूत करता है।

यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान ‘विश्व शांति’ एवं ‘भारत कल्याण’ की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रधान यजमान के रूप में विकास झा, रोशन झा, जय नाथ झा, विजय कुमार सिंह, अजीत सरकार, अंजनी सिंह ने विधिपूर्वक आहुतियां समर्पित कीं। वहीं यज्ञ समिति की अध्यक्षता कर रहे अमर कुमार सिंह, जगन्नाथ झा, आलोक राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ में पधारे संतों, महंतों और आचार्यों का सत्कार एवं अभिवादन किया।

यज्ञ स्थल पर पूरे तीन दिनों तक धार्मिक वातावरण, मंत्रोच्चार और भक्तिमय संगीत की गूंज रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।