Advertisement

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगापथ व कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

-मुख्यमंत्री ने जेपी गंगापथ व कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना में जेपी गंगापथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से गंगापथ क्षेत्र और अधिक हरा-भरा तथा आकर्षक नजर आएगा।

मुख्यमंत्री ने गायघाट में जेपी गंगापथ से सटे नदी की ओर बन रहे डाउन रैंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रैंप का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि यू-टर्न की व्यवस्था को समाप्त कर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जेपी गंगापथ को महात्मा गांधी सेतु और प्रस्तावित फोरलेन पुल से जोड़कर संपर्कता को बेहतर बनाया जाए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए ताकि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि इस पुल से पटना शहर के बाहर से ही लोगों को उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों तक सीधा और सरल मार्ग मिलेगा, जिससे राजधानी में जाम की समस्या भी कम होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, सचिव श्री अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप पुदुकल कट्टी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

प्रमुख बिंदु:

जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

गायघाट में डाउन रैंप निर्माण से यू-टर्न की आवश्यकता होगी समाप्त

जेपी गंगापथ को फोरलेन पुल और गांधी सेतु से जोड़ने की योजना

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल से उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच संपर्कता होगी सुलभ

राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या में आएगी कमी

#JPगंगापथ #नीतीश_कुमार #गायघाट #कच्चीदरगाहबिदुपुरपुल #पटनाविकास #बिहारसम्पर्कता #बिहारन्यूज़ #सड़क_सुरक्षा #ब