-तेजप्रताप की पोस्ट से मचा बवाल: लालू ने निकाला पार्टी और परिवार से, तेजस्वी ने दी नैतिकता की नसीहत
पटना: सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड की तस्वीर पोस्ट करना आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव को भारी पड़ गया है। उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजप्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया है। वहीं, उनके छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।
तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “राजनीति में रहने वालों को अपने निजी जीवन में भी नैतिकता का पालन करना चाहिए।” उन्होंने पिता लालू यादव के फैसले का समर्थन किया, लेकिन यह भी कहा कि तेजप्रताप व्यस्क हैं और उन्हें अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है।

मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब तेजप्रताप यादव ने शनिवार शाम को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की के साथ तस्वीर साझा की और दावा किया कि वह अनुष्का यादव हैं, जिनसे वह पिछले 12 साल से रिश्ते में हैं। हालांकि पोस्ट को थोड़ी देर बाद हटा दिया गया, फिर दोबारा डाला और अंततः फिर हटा लिया गया।
बाद में तेजप्रताप ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और एआई तकनीक से छेड़छाड़ कर यह तस्वीर डाली गई थी।
#तेजप्रताप_विवाद #लालू_का_एक्शन #राजनीति_और_नैतिकता #तेजस्वी_का_बयान #सोशलमीडिया_कांड











