-समाहरणालय में प्रेसवार्ता: सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर। समाहरणालय में आज सहकारिता विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और सहकारिता से जुड़ी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि आगामी महीनों में नई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनसे राज्य के किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और पारदर्शिता बनी रहे।
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।
#प्रेसवार्ता #मुजफ्फरपुर #सहकारिता_विभाग #डॉप्रेमकुमार #बिहारसमाचार











