Advertisement

अष्टयाम यज्ञ से रामपुर ब्रह्मदास में गूंजा भक्ति संगीत, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

-अष्टयाम यज्ञ से रामपुर ब्रह्मदास में गूंजा भक्ति संगीत, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

राजापाकर | संजय श्रीवास्तव

राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी पंचायत स्थित रामपुर ब्रह्मदास गांव में गुरुवार को अष्टयाम यज्ञ के शुभारंभ के साथ ही संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। समाजसेवी रामदेनी सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित इस यज्ञ में “हरे कृष्णा हरे राम”, “गौड़ी शंकर सीता राम” जैसे महामंत्रों की गूंज से वातावरण दिव्य हो उठा।

आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। शुक्रवार को यज्ञ समापन के बाद रात्रि में प्रसिद्ध कथा वाचिका प्रियंका झा के नेतृत्व में राम विवाह संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

यज्ञ में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चेहरों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, जिला पार्षद मोहित पासवान, समाजसेवी मुकेश पटेल, मुखिया संजय राम, पूर्व पंसस प्रेम कुमार सिंह, शंकर सिंह, चंदन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभीषेक कुमार गोलु, जदयू नेता भीम कुमार, राजद नेता पवन दास, शिक्षक सुनील कुमार, अनिल कुमार, अरविंद सिंह, मयंक मणि, रवि कुमार, विकास कुमार, गुंजन पटेल समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

आगंतुक अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत रामदेनी सिंह के साथ व्यास हरेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार पटेल, वार्ड सदस्य लक्ष्मण पटेल, रत्न कुमार सिंह, नवीन कुमार, शिया प्रसाद सिंह, रामदयाल साह, प्रमोद सिंह, लालू कुमार एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा किया गया।

#रामपुर_ब्रह्मदास_यज्ञ #अष्टयाम_संध्या #भक्ति_संगीत #रामविवाह_संकीर्तन #प्रियंका_झा #राजापाकर_समाचार #धार्मिक_आस्था