-पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक:
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत रतवारा ढोली घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेज आत्मदाह की चेतावनी दी है। पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री स्वयं पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ करें या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
श्याम किशोर के अनुसार, जिला प्रशासन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना पदाधिकारी ने लिखित रूप में बताया है कि एक अरब रुपये की लागत से पुल निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर सरकार को प्रशासी स्वीकृति हेतु भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने यह पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिला पदाधिकारी और पुलिस महानिदेशक सहित कई उच्चाधिकारियों को भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो आचार संहिता लागू होते ही वे जिला मुख्यालय पर आत्मदाह करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
#मुजफ्फरपुर #बंदरा #रतवारा_ढोली_घाट #पुल_निर्माण #आत्मदाह_की_चेतावनी #नीतीश_कुमार #जनआक्रोश #बिहार_चुनाव











