Advertisement

संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

-संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मतलूपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में रेखा देवी (मुखिया, मतलूपुर),मो. जाहिद (पूर्व पंचायत समिति सदस्य, मतलूपुर) एवं रंजीत कुमार (विद्यालय अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य) ने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुमार ने की। मौके पर संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकगण मौजूद थे जिनमें प्रमुख रूप से रंजन ठाकुर, चंदन कुमार, चंदा कुमारी, लालन कुमार, आलोक कुमार, जयप्रकाश कुमार, राजा बाबू एवं उपासना भारती शामिल रहे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना का विकास करना एवं शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर छात्रों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया।

#MuzaffarpurNews #BandaraBlock #SchoolSports #MashaalKhel #MatlupurEvents