-मटिहानी मठ में श्री मद भागवत कथा प्रारम्भ, पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि ने किया उद्घाटन
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित मटिहानी मठ में गुरुवार से सप्ताह व्यापी श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का प्रवचन स्वामी श्री सियाराम शरण जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि, मटिहानी मठ के मान महंत श्री जगन्नाथ दास वैष्णव, एवं उत्तराधिकारी महंत डॉ. रविन्द्र दास वैष्णव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मटिहानी नगर पालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल, मनरा सिस्वा के मेयर मोहन पांडेय, लोहरपट्टी नगरपालिका व नगराइन नगरपालिका के मेयर, महोत्तरी जिले के सी.डी.ओ. एवं एस.पी., सहित बड़ी संख्या में साधु-संत एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा प्रारम्भ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति भावना का संचार कर रहा है।
#भागवतकथा #मटिहानीमठ #विमलेंद्रनिधि #जनकपुरधाम #धार्मिकआयोजन #नेपालभारतसीमा #कलशयात्रा #संतसमागम















