Advertisement

चोरी के सामानों के साथ 3 पकड़ाए

-चोरी के सामानों के साथ 3
पकड़ाए

-कबाड़ा व्यवसायी के यहां बेचने पहुंचे थे सभी
-गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
-दुकानदार एवं चोरों का संगठित एवं सक्रिय गिरोह इलाके में वारदातों को देता है अंजाम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक

हत्था थाना के मेघ रतवारा में चोरी के मोटर,पाइप आदि सामान कबाड़ा व्यवसायी के यहां बेचने पहुंचे 3 चोरों को ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस दौरान एक साथी चोर बाइक से भागने में सफल रहा। हत्था पुलिस सभी शातिरों का डिटेल्स खंगाल रही है। वही हत्था थाना क्षेत्र के मेघ रतवारा निवासी अरुण कुमार पंडित ने हत्था थाना को आवेदन देकर मोटर एवं अन्य मशीन पार्ट्स चोरी करने से संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार राजन,कौशिक एवं सोनू चोरी का सीडी पम्पसेट,पाइप आदि मेघ रतवारा में कबाड़ा व्यवसायी के यहां बेचने जा रहा था।इस दौरान मोटर मालिक का भतीजा विजय कुमार चोरी की सीडी पम्पसेट,पाइप आदि सामान की पहचान की गई। इस दौरान राजन एवं सोनू को रंगेहाथ पकड़ा गया।

जबकि कौशिक इस दौरान बाइक से भागने में सफल रहा।
लोगों ने बताया कि उक्त चोर गिरोह से पूरा गांव परेशान है। आए दिन लगातार ग्रामीण का सामान सहित कृषि पाइप, पानी मोटर,सीडी पम्पसेट, सरकारी ई रिक्शा बैटरी इत्यादि समान गायब करते रहता है। वहीं इस मामले में हत्था थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि संदर्भित मामले की छानबीन एवं आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।पूछताछ एवं निशान देही पर पुलिस छापेमारी में शिबू साह के कबाड़ खाना से एक बाइक एवं 100 किलो चोरी के पाइप आदि बरामद किया गया है,जो अमित कुमार का है। वहीं चोरी के सामान को रखने के आरोप में कबाड़ा व्यवसायी विकास कुमार को हिरासत में लिया गया है। लोगों का बताना है कि 6-7 महीने से कई किसानों के पटवन के सामान,पाइप एवं सीडी पम्पसेटों आदि की चोरी की घटना हो रही है। जिसमें इस इस सक्रिय गिरोहों की संलिप्तता है।पूछताछ में दुकानदार एवं चोरों के द्वारा संगठित एवं सक्रिय तरीकों से चोरी के घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा हुआ है।लिहाजा मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।