-मोतिहारी जिला कांग्रेस के वरीय नेता उस्मान गनी नही रहे
-राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय नेता उस्मान गनी साहब का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गनी साहब हमारे प्रिय मित्र थे और उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष इं. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक अभिनव संगम, प्रो. विजय शंकर पांडे, सत्येंद्र नाथ तिवारी, शैलेंद्र कुमार सिंह, ओसैदूर रहमान खान, रंजीत पांडे, विजय कुमार जायसवाल, परशुराम पांडे सहित कई अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना प्रकट की।












