Advertisement

बंदरा में 32 शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित

-बंदरा में 32 शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित

–प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित
–विद्यालय संचालन में सराहनीय योगदान एवं दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक ।

प्रखंड के बंदरा बीआरसी में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 32 चयनित शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिंहा के द्वारा दिया गया। इस दौरान विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं वरीय शिक्षण आदि मौजूद थे। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय संचालन में सराहनीय योगदान एवं दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए सम्मानस्वरूप यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 32 शिक्षकों को इस मौके पर सम्मानित किया गया।

जिसमें मृत्युंजय कुमार, दीपक प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार, विशंभू नाथ राय, अजय कुमार, नरेश राय, विनोद कुमार चौधरी,विमलेश कुमार, नवनीत कुमार, बिजेंदर सहनी,मुकेश कुमार ,अमरनाथ, रामकिशोर चौधरी, शंकर शर्मा, राकेश रौशन, सुरेंद्र कुमार, अशोक महतो, राम सूरत शर्मा, निशांत आरा, विजय कुमार, विजय कुमार ठाकुर, संजय कुमार, मो. अलीउद्दीन, नीरज कुमार,भोला पासवान, कुंदन कुमार, संजय कुमार राय, सविता पोद्दार, चंद्रिका सहनी, हरेंद्र तिवारी, शशि भूषण, नजीत कुमार आदि नाम शामिल है।