Advertisement

इंस्पायर अवार्ड : चयनित छात्रों को किया प्रोत्साहित

-इंस्पायर अवार्ड : चयनित छात्रों को किया प्रोत्साहित

समस्तीपुर: जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर बथुआ पूसा, समस्तीपुर में बिहार दिवस हेतु प्रखंड स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वर्ग 09 की छात्रा नंदनी कुमारी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वर्ग 09 की छात्रा साक्षी प्रिया को विद्यालय परिवार द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार,के इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित वर्ग 09 के दो छात्र अनिकेत कुमार और रोहन कुमार को भी विद्यालय परिवार द्वारा प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।