Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर दौरे की तैयारी तेज

-प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर दौरे की तैयारी तेज

-जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

भागलपुर: 24 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री यहां से देशभर के किसानों को संबोधित करेंगे और किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम में भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित कई जिलों से लाखों किसानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा भागलपुर को किसी बड़ी सौगात देने की उम्मीद भी की जा रही है।

#PMModiInBhagalpur #KisanSammanNidhi #SamratChoudhary #BiharNews #FarmersMeeting