समस्तीपुर: चेतना सत्र में कुपोषण पर चर्चा, डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती मनाई गई
समस्तीपुर। जिले के राउम विद्यालय कन्या, विष्णुपुर बथुआ, पूसा में मंगलवार को आयोजित चेतना सत्र के दौरान सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में कुपोषण, उससे होने वाली परेशानियों और बचाव के संबंध में जागरूकता फैलाई गई।

इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिन्देश्वर साह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया, वहीं शिक्षकों साधना कुमारी, संतोष कुमार, सपना, शालिनी, शोभा कुमारी, अब्दुल कादिर, अवधेश कुमार, मीरा कुमारी, अर्चना भारती, और सिन्धु कुमारी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
#समस्तीपुर #चेतना_सत्र #कुपोषण_जागरूकता #डॉ_जाकिर_हुसैन #विद्यालय_प्रतियोगिता












