-वैशाली में फेयर प्राइस दुकानदारों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान
वैशाली | संवाददाता।
वैशाली जिले में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यह हड़ताल जन वितरण विक्रेता अंबिका यादव द्वारा पटना के गर्दनीबाग में 20 जनवरी से किए जा रहे भूख हड़ताल के समर्थन में की जा रही है।

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की इस हड़ताल में प्रदेश के सभी गुटों ने समर्थन जताया है। इस संबंध में गौरौल प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह और प्रखंड स्तरीय फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
हड़ताल के कारण जन वितरण प्रणाली से राशन लेने वाले हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
#VaishaliNews #FairPriceShopStrike #PDS #RationShopStrike #BiharNews










