Advertisement

दानापुर मंडल के शताब्दी वर्ष पर भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

-दानापुर मंडल के शताब्दी वर्ष पर भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर।सम्वाददाता।

दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जगजीवन स्टेडियम में भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मंडल की विकास यात्रा और ऐतिहासिक धरोहर को प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और पूर्व रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में झलकी दानापुर मंडल की गौरवशाली यात्रा:

शताब्दी समारोह के अंतर्गत लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में दानापुर मंडल के 100 वर्षों की उपलब्धियों, ऐतिहासिक सफर, यात्री सुविधाओं और तकनीकी विकास को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। साथ ही, “ऑनरिंग द पास्ट”, “सेलेब्रेटिंग द प्रेजेंट” और “इंस्पायरिंग द फ्यूचर” शीर्षक से आकर्षक वीडियो प्रस्तुत किए गए।

महाप्रबंधक का संबोधन: “रेलवे के भविष्य को और उज्जवल बनाएंगे”

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने इस अवसर पर कहा,
“दानापुर मंडल की यह 100 वर्षों की यात्रा राष्ट्र सेवा और विकास का प्रतीक है। हमने यात्री सुविधाओं में सुधार, संरक्षा मानकों की उन्नति और माल परिवहन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। रेलवे का भविष्य हरित ऊर्जा, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प है।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक यात्रा में योगदान देने वाले समर्पित रेलकर्मियों की सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण ही मंडल सफलता के नए आयाम छू रहा है।

भविष्य की योजनाएं: आधुनिक रेलवे की ओर एक कदम आगे

दानापुर मंडल रेलवे के डिजिटलीकरण, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता को प्राथमिकता देते हुए यात्री-केंद्रित सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। रेलवे के पुनर्विकास और ट्रेन संचालन की कुशलता को और बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

#दानापुर_मंडल_शताब्दी

#रेलवे_का_स्वर्णिम_युग

#100YearsOfExcellence

#भारतीय_रेलवे_का_गौरव