-कटरा में डकैती के दौरान महिला की हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग
कटरा। संवाददाता।
कटरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव में अपराधियों ने डकैती के दौरान नथुनी शर्मा के घर पर हमला कर उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार से मिलकर जदयू नेता प्रभात किरण ने सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
जदयू नेता प्रभात किरण ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, “महीने भर पहले इसी गांव में दो और घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अपराधियों का बढ़ा हुआ मनोबल इसी का परिणाम है।” उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने का आश्वासन दिया।

घटना के बाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. इफ्तेखार आलम, युवा नेता कुणाल सिंह, जवाहर लाल हाथी, गोपी सिंह, नीरज कुमार सोनू, सुभाष मिश्रा, भाजपा नेता सुधांशु जी, राणा रणधीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नेताओं ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
#कटरा_डकैती #महिला_हत्या #जदयू #पुलिस_लापरवाही #न्याय_की_मांग












