-नरक निवारण चतुर्दशी पर बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धा की उमंग
दीपक।बन्दरा/मुजफ्फरपुर।
नरक निवारण चतुर्दशी के शुभ अवसर पर क्षेत्र के अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु दिनभर बाबा के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर आते रहे। बाबा के जयकारों और घंटे की गूंज से मंदिर का गर्भगृह और परिसर भक्तिमय हो उठा।
मंदिर परिसर में फूल, माला और प्रसाद की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। पंडा परिवार द्वारा भक्तों की सेवा के लिए फूल-माला और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालु बेहद प्रसन्न नजर आए। साथ ही, मंदिर परिसर में लगे मेले की दुकानों ने भी बच्चों और परिवारों का ध्यान आकर्षित किया।

इस शुभ दिन पर बाबा खगेश्वरनाथ की महिमा गाते श्रद्धालुओं ने मंदिर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
इसके अलावे क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से शाम तक चहल पहल देखी गयीं।












