कटरा: अरुण जेटली स्टेडियम में टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
कटरा। संवाददाता।
कटरा के अरुण जेटली स्टेडियम, बेरई में भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में महा मुकाबला अम्मा टीम और अघोरिया बाजार टीम के बीच खेला गया। अम्मा टीम ने अपने कप्तान के निर्देश पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए।

अघोरिया बाजार टीम को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया गया, लेकिन वे 20 ओवर में मात्र 116 रन बनाकर 8 विकेट गंवा बैठे। इस प्रकार अम्मा टीम ने 55 रन से शानदार जीत दर्ज की।












