Advertisement

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

-जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर। आगामी 24 जनवरी 2025 को भारत रत्न स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के अवसर पर की जा रही तैयारियों से संबंधित स्थल निरीक्षण जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2025 को किया गया। स्थल भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन तथा रामदुलारी इंटर महाविद्यालय तथा फूलेश्वरी देवी महाविद्यालय का भ्रमण किया गया।

एवं मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी और अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।