-मोरवा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी परमानंद ठाकुर के पौत्र एवं समाजसेवी योगेंद्र ठाकुर के पुत्र लोक कल्याणकारी व्यक्तित्व के धनी थे विभूति रंजन ठाकुर यह बातें समाजसेवी महेंद्र ठाकुर ने कहीं। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ठाकुर ने स्व.ठाकुर के सौम्य व्यक्तित्व की प्रशंसा की। अध्यक्षता करते हुए जिला मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ राजू झा ने स्व. विभूति निरंजन ठाकुर के विराट व्यक्तित्व की विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने बताया कि स्व. ठाकुर एक पदाधिकारी के रूप में जहां लोकप्रिय थे, वहीं सामाजिक जीवन में भी वे अत्यंत जनप्रिय थे। समाजसेवी योगेंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार ठाकुर, आलोक ठाकुर, संजय ठाकुर, कन्हाई कुमार ठाकुर, डॉ. मृगेंद्र नारायण चौधरी, रामकिशोर झा,प्रो. विनोद कुमार ठाकुर, प्रो. रामनरेश राय,मिथिलेश ठाकुर,वीरेन्द्र कुमार चौधरी, भुवनेश्वर झा, लोकेश कुमार,मंटू जी, पिंटू , विकास पदाधिकारी कुमार मनोज, सचिन रंजन कुमार, विजय कुमार ठाकुर, छोटू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।












