Advertisement

दरभंगा में ‘वारंटी’ की ‘गिरफ्तारी’ पुलिस पर पड़ी भारी!

दरभंगा में ‘वारंटी’ की ‘गिरफ्तारी’ पुलिस पर पड़ी भारी!

-आरोपी छुड़ा ले गए ग्रामीण

संवाददाता।दरभंगा।

बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना की पुलिस पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो दारोगा और एक सिपाही गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। हमले के दौरान सब इंस्पेक्टर आरके दुबे और अमित कुमार से सरकारी पिस्टल भी छिनने का प्रयास किया गया है। हमले में घायल सिपाही नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है की समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को स्थानीय लोगों ने पहले बंधक बनाया और फिर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया है। इस दौरान हमलावरों ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर भगा देने में कामयाब हो गए। इस हमले में घायल दोनों सब इंस्पेक्टर का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।


घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर फैमली कोर्ट से जितेंद्र कुमार के खिलाफ कुर्की जब्ती करने गई पुलिस ने जैसे अभियुक्त को देखकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने थाना कि पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और पत्थरबाजी करते हुए हमला किया, जिसमें दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गम्भीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान हमलावरों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी जितेंद्र कुमार को भगा दिया है। इसके बाद भारी मात्रा में पहुंची पुलिस पर भी पथराव स्थानीय लोगों ने पथराव करते हुए हमला दिया है। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई करने की बात मौके पर मौजूद सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दोनों वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के सम्बंध में डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दोनो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग भी की है। इस मामले में पथराव करने वालों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।