-सीएम प्रगति यात्रा रद्द,दूसरे चरण में जाएंगे मुजफ्फरपुर और वैशाली
ब्यूरो।पटना।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से पूरे देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देश के सभी राज्यों में भी सरकारी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रगति यात्रा रद्द कर दी। मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा का आज का शुक्रवार का दौरा मुजफ्फरपुर और शनिवार का दौरा वैशाली मे तय था जिसे रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अब मुजफ्फरपुर और वैशाली दोनों जगहों पर अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान पांच जनवरी को मुजफ्फरपुर और छः जनवरी को वैशाली जाएंगे। बात दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की निधन की वजह से बिहार मे सात दिनों तक राजकीय शोक घोषित किया गया है और इस दौरान सभी राजकीय समारोह रद्द कर दी गई है।











