Advertisement

सकरा में वैश्य पोद्दार महासभा की बैठक आयोजित

-सकरा में वैश्य पोद्दार महासभा की बैठक आयोजित

सकरा(मुजफ्फरपुर)।सम्वाददाता।

प्रखंड के आरसी कॉलेज के सभागार भवन में वैश्य पोद्दार महासभा मुजफ्फरपुर का बैठक आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पोद्दार एवं संचालन महासचिव मनोज पोद्दार ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए वैश्य पोद्दार महासभा बिहार के चुनाव आयुक्त गौरव पोद्दार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव 2025 के अप्रैल माह में पूर्णिया में आयोजित किया गया है ।वैश्य पोद्दार महासभा के प्रदेश संरक्षक डॉ देव् नारायण पोद्दार ने चुनाव की प्रक्रिया को विधिवत रूपरेखा पर चर्चा किये उन्होंने कहाँ की प्रत्येक प्रखंड से कम से कम एक सदस्य को डेलीगेट बनाया जायेग।  चुनाव में मतदान करेंगे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवा एवं सक्रिय सदस्य को डेलीगेट बनाने का सुझाव दिए जो आगे चलकर समाज के विकास के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़े ।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार ने कहा कि जनतंत्र मतलब जनता की भागीदारी से सीधी चुनाव से ही अच्छे लोगो का चुनाव होता है इसलिए सभी लोगो को चुनाव में भाग लेनी चाहिए।मौके पर प्रदेश सचिव अरुण पोद्दार, उपाध्यक्ष नीलम पोद्दार, जिला कोषाध्यक्ष अमरेश पोद्दार, पूर्व महासचिव अनिल पोद्दार, तेजेन्द्र पोद्दार, राजेश पोद्दार, महेंद्र पोद्दार, भोला पोद्दार, नरेश पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पोद्दार, राज किशोर पोद्दार प्रखंड सचिव मुकेश पोद्दार, फूलदेव पोद्दार, कुंदन पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य राकेश पोद्दार, अविनाश गौरव, नंदकिशोर पोद्दार, अशोक पोद्दार, वैशाली से नरेश पोद्दार, प्रमोद पोद्दार उर्फ मुन्ना जी, राम बाबू पोद्दार, नितेश पोद्दार मौजूद रहे।