-जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा कर रही है तैयारी : डॉ. दीपक कुमार
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
शनिवार क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी कार्यालय मोतिहारी में जिलाध्यक्ष ई. रमेश पासवान के अध्यक्षता एवं जिला प्रधान महासचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के संचालन में बैठक हुई।
बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने पार्टी के सभी सदस्यों क़ो बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी में अधिक से अधिक लोगों क़ो जोड़ने की बात कही।
बैठक में पार्टी क़ो विस्तारित करते हुए संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह क़ो मनोनीत किया गया। शंकर कुशवाहा क़ो मेहसी प्रखंड अध्यक्ष पद एवं नवी हसन क़ो बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गाया।

मनोनयन के बाद मनोनीत पदाधिकारीयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और पार्टी शिर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जाताया एवं निष्ठां पुर्वक पार्टी का कार्य करने की बात कही।
बैठक में ई. लोकेश कुमार, रुपलाल कुशवाहा, हनीफ हवारी, मुजीबूर रहमान, मुकेश कुमार, सद्दाम अहमद, मनोज कुमार, कुंदन कुमार, अवनीश कुमार, माबदुल आजम, कौशल कुमार, रविरंजन कुमार सिंह, रामबालक कुशवाहा, मनीष कुमार, गिरिराज कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।












