Advertisement

आय प्रमाणपत्र बनाने में आनाकानी के खिलाफ बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर 23 को होगा प्रदर्शन

-आय प्रमाणपत्र बनाने में आनाकानी के खिलाफ बंदरा प्रखंड मुख्यालय पर 23 को होगा प्रदर्शन

-9 मार्च को होगा पटना में भाकपा माले का बदलो बिहार महाजूटान रैली

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बंदरा प्रखंड के सिमरा पंचायत में भाकपा माले के दिंवगत राष्ट्रीय महासचिव कॉ. विनोद मिश्र का 26 वां स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान झंडातोलन कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. विनोद मिश्र के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। विगत दिनों सिमरा पंचायत के पार्टी सदस्य कॉमरेड हरिहर महतो की सड़क दुर्घटना में मौत पर भी मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई ।बैठक में कई तरह की रणनीति बनाई गई। भाकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने बताया कि सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया ।

पार्टी द्वारा 9 मार्च को पटना में आयोजित ‘ बदलो बिहार महाजूटान रैली’ में शामिल होने का आह्वान किया गया।प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य संजय कुमार दास, प्रखंड कमिटी सदस्य अजीत कुमार सिंह, महेश महतो, कमलेश कुमार निराला, विष्णदेव महतो, देवन मंडल, गीता देवी, प्रगास राम, सुरेश भंडारी, बैद्यनाथ सिंह, गीता देवी,अनीता देवी, रेखा देवी, नवीन कुमार रामानंद महतो, आदि लोग भी थे।