Advertisement

हर घर नल का जल सुनिश्चित करने के लिए प्रधान सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक

-हर घर नल का जल सुनिश्चित करने के लिए प्रधान सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक

मुजफ्फरपुर।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत हर घर तक नल का जल पहुंचाने की प्रगति का जायजा लेने हेतु कुढ़नी और सकरा के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी, डीडीसी, पीएचईडी/बिजली विभाग और पंचायत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

मीडिया से बातचीत में श्री पंकज कुमार ने कहा कि छूटे हुए घरों और टोलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल में कराए गए पेयजल सर्वेक्षण के आधार पर बंद पड़े नलों को चालू कर दिया गया है, और विद्युत दोष वाले नलों को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। ऑपरेटरों के बकाए भुगतान पर उन्होंने कहा कि 6 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है, और शेष भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि जलापूर्ति को आवश्यक सेवा मानते हुए प्रिविलेज मोड की व्यवस्था की गई है, जिससे 6 माह तक बिजली कटौती नहीं होगी और इस अवधि में बिल भुगतान किया जा सकेगा।

बैठक में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, मुख्य अभियंता पटना और मुजफ्फरपुर जोन सहित पीएचईडी व बिजली विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#हरघरनलकाजल #पेयजलयोजना #लोकस्वास्थ्य #मुख्यमंत्रीयोजना #बिहारविकास #पीएचईडी