Advertisement

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

-बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

पूसा। उमा पांडेय महाविद्यालय में शुक्रवार को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “डॉ. भीमराव अंबेडकर की वर्तमान प्रासंगिकता” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वृंदावन लाल जाटव ने किया। अध्यक्षता अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक लीलावती कुमारी ने की, जबकि संचालन छात्र शांतनु कुमार ने किया।

संगोष्ठी में विभिन्न प्राध्यापकों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उनके जीवन की ऐतिहासिक व्याख्या की। उभरते कवि शिवम सरोज ने उनकी प्रासंगिकता को साहित्यिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर काजल कुमारी, रंजन कुमार, मुस्कान कुमारी, स्वाति कुमारी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रूपेश कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

#अंबेडकरमहापरिनिर्वाण #संगोष्ठी #डॉअंबेडकरकीप्रासंगिकता #बाबासाहेबश्रद्धांजलि