-डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
-अनशन तीसरे दिन भी जारी, दो महिलाओं की हालत गंभीर।
-प्रशासन की लापरवाही पर अनशनकारियों का आक्रोश।
-क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का समर्थन।
पूसा (समस्तीपुर)।सम्वाददाता।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग को लेकर 14 लोगों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी महिलाओं में से दो की हालत कड़ाके की ठंड के चलते गंभीर बनी हुई है। अनशन में शामिल अभ्यर्थी और उनके परिजन विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं।
अनशनकारी अभ्यर्थियों में चिंता देवी, सोनम कुमारी, सुमिन्त्रा देवी, आशा देवी, रबिन देवी, फूलो देवी, मीरा देवी के साथ उनके परिजन मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, फनीष कुमार, चंदन कुमार, दीपंकज कुमार, संजीत कुमार, और रंजीत कुमार शामिल हैं।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में जानबूझकर देरी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनशन जारी रहेगा।
अनशनकारियों को समर्थन देने के लिए इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी सन्नी हजारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, पंचायत प्रतिनिधि और प्रखंड के कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से अविलंब समाधान की मांग की।
#अनुकंपा_नियुक्ति #आमरण_अनशन #कृषि_विश्वविद्यालय #समस्तीपुर #जनआंदोलन











