-बिहार के लोग निकाल लें कंबल और जैकेट,घटने लगा तापमान,पड़ेगी कड़ाके की ठंड
ब्यूरो।पटना।
बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. इसके साथ ही कई जिलों का तापमान लुढक गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवा की गति बढ़ने से 16 नवंबर से बिहार में तापमान में पहले से काफी ज्यादा गिरावट देखी जाएगी. विक्षोभ के गुरुवार को भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचने और शनिवार तक वहां से गुजरने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक बड़ा परिवर्तन उत्तर-पश्चिमी भारत में होगा. जैसा कि अनुमान था, इससे बड़े मौसम संबंधी बदलाव नहीं होंगे लेकिन वर्तमान में धीमी गति से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाएं शनिवार के बाद रफ्तार पकड़ सकती हैं. जिससे आसमान साफ हो जाएगा, मौसम शुष्क हो रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी.
मौसम ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार तक सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है. वहीं बीते गुरुवार को इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।












